उम्र के साथ महिलाओं के लिए बदलती है पोषक तत्व की जरूरत, जानें क्या होनी चाहिए डाइट?

उम्र के साथ महिलाओं के लिए बदलती है पोषक तत्व की जरूरत, जानें क्या होनी चाहिए डाइट?

सेहतराग टीम

सेहत ठीक रहे तो हमें सब कुछ अच्छा लगात है और हमारा काम भी ठीक से हो जाता है। ऐसे में सेहत हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए सभी लोग सेहत को फिट रखने के लिए तरह-तरह के प्रयास निंरतर करते रहते हैं। कई लोग अच्छा खाना खाते हैं तो कई लोग रोजाना योग और एक्सरसाइज करके अपने आपको फिट रखते हैं। उसके बावजूद भी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं।

पढ़ें- अंकुरित हरी मूंग दाल के सेवन से मिलेगी इन 6 बीमारियों से मुक्ति

वहीं आपको बता दें कि पोषण युक्त भोजन करने से शरीर में हमेशा फुर्ती रहती है। इसके सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। लेकिन उम्र और जेंडर के लिहाज से अलग-अलग मात्रा में इसका सेवन भी जरूरी होता है। क्योंकि महिलाओँ को पुरुषों की तुलना में कुछ पोषक तत्वों की अधिक जरूरत होती है। इसके लिए महिलाओं को डाइट में सभी पोषक तत्वों को संतुलित मात्रा में लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि महिलाओं को उम्र अनुसार किन पोषक तत्वों का सेवन जरूर करनी चाहिए-

पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत भी फिट रहेगी

25 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीज़ों को जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। जबकि शारीरिक विकास भी सही से होता है। खासकर मसल्स और तंत्रिका तंत्र की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी है। हड्डियां का विकास 20 वर्ष की उम्र तक होता है। अगर कैल्शियम की कमी होती है, तो महिलाओं को हड्डियों से संबंधित शिकायत हमेशा रहती हैं। इसके लिए अपनी डाइट में सोयाबीन, डेरी प्रोडक्ट्स, मछली आदि चीजों को जरूर जोड़ें।

वहीं, 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को फॉलिक एसिड युक्त चीजों का सेवन करनी चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड बहुत जरूरी है। इससे नवजात शिशु में स्पाइना बिफ़िडा बीमारी का खतरा नहीं रहता है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी कमजोर रहती है। इसके लिए अपनी डाइट में अंडे, खट्टे फल, फलियां और राजमा जरूर जोड़ें। फोलेट की डोज़ एक प्रेग्नेंट महिला के लिए 600 mcg (माइक्रोग्राम)  होनी चाहिए, वहीं स्तनपान करा रही महिला के लिए 500 mcg सही है।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, पीरियड्स के पहले क्यों होता है प्रीमेंस्ट्रुअल, क्या हैं इसके लक्षण और इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।